Monday, June 22, 2026
Homeरायपुरवार्ड ब्वाय-आया भर्ती की परीक्षा में बैठने से वंचित हुए सैकड़ों परीक्षार्थी

वार्ड ब्वाय-आया भर्ती की परीक्षा में बैठने से वंचित हुए सैकड़ों परीक्षार्थी

रायपुर। व्यापमं ने आज रविवार को शासकीय अस्पतालों के लिए वार्ड ब्वाय और आया पदों की भर्ती के लिए प्रदेश भर में लिखित परीक्षा आयोजित की। इस दौरान अव्यवस्था के साथ परीक्षार्थियों को धमकाने की खबरें आई हैं। राजधानी मोवा के स्कूल में निर्धारित समय से पहले ही प्रवेश बंद कर दिए जाने से दर्जनों अभ्यर्थियों को परीक्षा देने का अवसर नहीं मिला। इनका कहना था कि सभी 10.20 से 10.26 तक स्कूल पहुंच गए थे लेकिन गेट बंद कर दिया गया था। इसके बाद गेट पर भीड़ बढ़ती देख स्कूल के भीतर से एक व्यक्ति आया और कहा कि बहुत बड़ी परीक्षा है, यहां शोर न मचाएं सभी चले जाएं।। न जाने पर भीतर पुलिस होने और लाठीचार्ज की धमकी दी। जानकारी अनुसार इस केंद्र में करीब 200 लोग परीक्षा देने से वंचित रह गए।

 

spot_img
LETEST ARTICLES

निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर ने करनापाली स्कूल में बांटे कॉपी-पेन पिछले सत्र की उपलब्धियों पर बच्चों का किया उत्साहवर्धन,...

बसना। ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर निलेन्द्र पटेल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए ढेर सारी...

Most Popular