Monday, June 22, 2026

करुणा सागर की रिपोर्ट

सरायपाली। डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा में डॉ एल एस गजपाल रासेयो समन्वयक पं रविशंकर शुक्ल विश्व विद्यालय रायपुर व डॉ. मालती तिवारी रासेयो जिला संगठक महासमुन्द के निर्देशानुसार एवं डॉ. किशोर कुमार तिवारी प्राचार्य डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा के मार्गदर्शन में महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में पोषण पखवाड़ा मनाया गया. श्रीमती कमला बाई दीवान रासेयो कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित इस पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में रासेयो स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न प्रकार के फल, सब्जियां, अंकुरित चना, अनाज, दालों आदि को सजा कर लोगों को पौष्टिक आहार का संदेश दिया गया. साथ ही श्रीमती दीवान द्वारा विद्यार्थियों को संतुलित आहार व पौष्टिक भोजन की जानकारी दी गई. इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक जितेन्द्र कुमार पटेल, डॉ.गजानंद नायक, रमेश पटेल, अंजेला लकड़ा, रश्मि निबरगिया, ऋतुराज भोई, माधुरी प्रधान, आशुतोष मालवीय एवं देवकी बुढ़ेक, ममता ताण्डी, ज़ावेद,सूरज,सुभाष, मोजेश, रुबी, अंकिता, चुड़ामणी सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित थे।

spot_img
LETEST ARTICLES

निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर ने करनापाली स्कूल में बांटे कॉपी-पेन पिछले सत्र की उपलब्धियों पर बच्चों का किया उत्साहवर्धन,...

बसना। ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर निलेन्द्र पटेल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए ढेर सारी...

Most Popular