Monday, March 23, 2026
Homeमहासमुंदमेगा रक्तदान के लिए कार्यक्रम अधिकारी आर के पटेल हुए सम्मानित

मेगा रक्तदान के लिए कार्यक्रम अधिकारी आर के पटेल हुए सम्मानित

सरायपाली। जिला स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना एकदिवसीय कार्यशाला प्रबुद्ध जनों का सम्मेलन जिला संगठक़ डॉ. मालती तिवारी के नेतृत्व में महासमुंद जिला के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के उपलक्ष में, जन सेवा कल्याण सहभागिता के 15 दिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक की अवधि में रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लम्बर के द्वारा रक्तदान शिविर में 171 यूनिट रक्तदान करने पर कार्यक्रम अधिकारी श्री आर के पटेल को राज्य एनएसएस अधिकारी सुश्री डॉ. नीता बाजपेई के द्वारा सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय योगदान के लिए संस्था के प्राचार्य श्री जीपी पटेल, अध्यक्ष श्री जीएस तोमर दुर्गा शिक्षण एवं सेवा समिति, विद्यालय के शिक्षक सहित विभिन्न विद्यालयों के कार्यक्रम अधिकारी गण श्री शिव प्रसाद पटेल, श्री दयानंद चौधरी, के के नायक,संतोष टंडन श्रीमती कमला दीवान, ऋचा पटेल,सहित अन्य कार्यक्रम अधिकारियों के द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

 

 

 

spot_img
LETEST ARTICLES

Most Popular