
सरायपाली। शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली के कक्षा 5 वी छात्र अंकित पटेल के जन्मदिन पर शाला के समस्त विद्यार्थियों को अंकित पटेल के माता श्रीमती मालती पटेल के द्वारा प्रधान मंत्री पोषण योजना अंतर्गत नेवता भोज दिया गया। जिसमें केला , मिक्चर, बिस्किट, खजूर आदि का वितरण किया गया ,और कहा कि नेवता भोज का यह योजना बहुत ही अच्छी योजना है, जिसमें मैं अपने बेटे का जन्मदिन स्कूल के सभी बच्चे और गुरुओं के बीच मना रही हूँ , जिसमेंबच्चों के साथ अपनी खुशी को बांट रही हूँ , यह अनुभव मेरे लिए और मेरे बेटे के लिए अविस्मरणीय है। शाला के प्रधान पाठक, प्रेमशीला पटेल और सहायक शिक्षक निर्मल कुमार मेहेर, रसोईया भी उपस्थित थे , शाला परिवार द्वारा अंकित पटेल के मति को धन्यवाद ज्ञापित किया गया और कहा कि खुशियां बांटने से और बढ़ती है।




