
सरायपाली। एक शासकीय स्कूल में 8 हजार रुपए के सामानों की चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला बिलाईगढ़ में प्रधान पाठक दिनेश प्रधान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी,

12 सितंबर को शाम 4:00 बजे रोज की भांति स्कूल बंद किया दऔर 13 सितम्बर शनिवार को सुबह 7:30 बजे स्कूल जाकर देखा कि प्राथमिक शाला बिलाईगढ़ के अतिरिक्त भवन का ताला टूटा हुआ था ताला नीचे गिरा हुआ था कमरा अंदर जाकर देखा तो अंदर रखा गैस सिलेंडर कमरे में नहीं था एवं बाजू के रसोई कक्ष के ऊपर लगे हास्वेटर छत निकला हुआ था अंदर जाकर देखा तो अंदर रखे सामान गंजी कढ़ाई भी नहीं था किसी अज्ञात चोर द्वारा स्कूल भवन के दरवाजा में लगे ताला को तोड़कर अंदर रखे सामान गैस सिलेंडर गंजी कढ़ाई को चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 254/25 धारा 331(4)305 BNS कायम कर विवेचना में लिया गया
विवेचना के दौरान पुलिस टीम के द्वारा पतासाजी कर दिनांक 14/09/2025 को जरिए मुखबीर सूचना मिलने पर ग्राम जोगनीपाली में एक व्यक्ति से पूछताछ किया गया जिसने अपना नाम (01) राजू भट्ट पिता खोलबाहरा भट्ट उम्र 25 वर्ष साकिन ग्राम जोगनीपाली थाना सरायपाली का निवासी होना बताया। पूछताछ में बताया कि अपने साथी रोशन मूडपहार के साथ मिलकर अपने घर में चोरी की योजना बनाकर दिनांक 12/9/25 को गांव बिलाईगढ़ के प्राथमिक शाला से गैस सिलेंडर गंजी कढ़ाई की चोरी करना बताया जिससे टीम के द्वारा आरोपी के कब्जे से गैस सिलेंडर गंजी कढ़ाई को जप्त थाना सरायपाली में अपराध धारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4)305 के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गयाह संपूर्ण कार्यवाही महासमुंद पुलिस के द्वारा किया गया




