
सरायपाली। श्री गुरूसिंघ सभा समिति के सामाजिक कार्यकर्ता श्री स्वर्ण सिंह सलूजा को सर्वसम्मति से समिति के अध्यक्ष चुने गए। समिति के संचालन हेतु 1-2 दिनों के अंदर ही समिति के अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा कर दी जायेगी। विदित हो की नवनियुक्त अध्यक्ष स्वर्णसिंह सलूजा अपने विद्यार्थी जीवन से ही सेवा के कार्य में अग्रणी भूमिका रही है। इन्होने कई जन जागृति कार्यक्रमों स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, रक्त परीक्षण शिविर एवं नशा मुक्ति अभियान , स्काउट गाइड , रेड क्रॉस में भूमिका भी निभाई है। वहीं वे पूर्व में नपा में पार्षद व नेता प्रतिपक्ष की भूमिका भी निभा चुके हैं उनकी पत्नी श्रीमती बलवीर कौर वर्तमान में पार्षद है। साथ ही अभाविप , भाजपा , हिन्दू व विभिन्न संगठनों का दायित्व भी सक्रियता पूर्वक निभाते रहे हैं ।समाज के अध्यक्ष बनने के पूर्व वे 2 बार सचिव 1 बार उपाध्यक्ष की भी निर्वहन कर चुके हैं । बैठक में मुख्य रूप से अमर बग्गा , राजेंद्र विपिन उबोवेजा , सोनू उबोवेजा ,भूपेश सलूजा , मंजीत सिंह सलूजा , सरदार रणजीत सिंह ,राजेश आहूजा , हरीश उबोवेजा , सूरज सलूजा , मनोज सलूजा ,जोरावर सिंह , प्रकाश हमदेव , जसविंदर सिंह सलूजा , अमित आहूजा ,दीपक उबोवेजा , मुकेश कुमार ,तजिंदर सिंग , सुबी बग्गा , मनिंदर सलूजा ,प्रितपाल सिंह , मिनित व इंद्रजीत सलूजा के साथ ही अन्य सदस्य उपस्थित थे ।




