Monday, June 22, 2026
Homeमहासमुंदरक्तदाताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित, शिविर में 53 यूनिट हुआ रक्तदान 

रक्तदाताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित, शिविर में 53 यूनिट हुआ रक्तदान 

By Karuna Sagar 

सरायपाली। डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा में यूथ रेड क्रॉस, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. किशोर कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। यूथ रेड क्रॉस प्रभारी श्री रमेश पटेल, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी श्रीमती कमला दीवान, सहायक प्राध्यापक श्रीमती अनिता पटेल, श्री जितेंद्र पटेल, डॉ. गजानंद नायक, श्रीमती एंजेला लकड़ा, श्रीमती रश्मि निबर्गिया सहित अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के पदाधिकारी तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे। शिविर में महाविद्यालय के अधिकारी/कर्मचारी, छात्र-छात्राओं एवं आसपास के ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में कुल 53 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदाताओं को यह विश्वास दिलाया गया कि उनका अमूल्य योगदान अनेक ज़िंदगियों को बचाने में सहायक होगा।

Oplus_131072

यह रक्तदान शिविर न केवल सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रकट करता है, बल्कि विद्यार्थियों एवं नागरिकों में सेवा, सहयोग एवं मानवता के प्रति गहरी चेतना जगाने में भी सार्थक सिद्ध हुआ।

spot_img
LETEST ARTICLES

निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर ने करनापाली स्कूल में बांटे कॉपी-पेन पिछले सत्र की उपलब्धियों पर बच्चों का किया उत्साहवर्धन,...

बसना। ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर निलेन्द्र पटेल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए ढेर सारी...

Most Popular