Thursday, February 5, 2026
Homeमहासमुंदबाराडोली एवं अमरकोट में बच्चों को दिया गया नेवता भोज

बाराडोली एवं अमरकोट में बच्चों को दिया गया नेवता भोज

सरायपाली। शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बाराडोली में कार्यरत स्वीपर रविलाल निषाद के सुपुत्र मनीष निषाद की ओर से उनकी दादी मां की स्मृति में शासकीय प्राथमिक शाला उच्च प्राथमिक शाला एवं हाई स्कूल बाराडोली के 200 विद्यार्थियों हेतु न्योता भोज का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। जिसमें उनके द्वारा बच्चों को जलेबी,फल,पनीर,पापड़ एवं मिक्स सब्जी तथा खीर प्रदान किया गया। विद्यालय परिवार बाराडोली की ओर से प्राचार्य गोपाल प्रसाद बरिहा, तेजकुमारी भोई, दीपक पटेल,नानदाऊ पटेल, ऋषि कुमार साहू, रमेश पटेल, जगदीश पटेल, तरुण कुमार पटेल, किशन चौधरी, ऋषि प्रधान,पी के बंछोर,गायत्री यादव,नेहा पटेल,शुक्रू मांझी, बीरेंद्र साहू,शिवप्रसाद सारथी,गोविन्द बेहरा, डिग्री पटेल, एवं समस्त विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष एवं सदस्यों ने मनीष निषाद का आभार व्यक्त किया है।

इसी प्रकार शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला अमरकोट में नेवता भोज का आयोजन किया गया। शिक्षक उत्तरा कुमार दिवान के जन्म दिवस के शुभअवसर पर नेवता भोज में चावल,दाल,सब्जी,खीर, पूड़ी दिया गया।

प्राचार्य नारायण भोई संकुल समन्वय कैलाश चंद्र पटेल उच्च प्राथमिक शाला से धनीराम साव, जयप्रकाश पटेल ,वीणा पटेल ,प्राथमिक शाला प्रधान पाठक झस्सकेतन पटेल, जितेंद्र कुमार पटेल, वासुदेव बरिहा एवं बच्चे उपस्थित थे।

 

spot_img
LETEST ARTICLES

नवागढ़ में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन

सरायपाली। संकुल स्रोत केंद्र समग्र शिक्षा टीएलएम नवागढ़ में संकुल स्तरीय (शिक्षण-अधिगम सामग्री) मेला का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। मेले में मुख्य अतिथि के...

Most Popular