Monday, June 22, 2026
Homeमहासमुंदकिसड़ी की नर्सरी में तैयार हो रहे मीठे, रसीले एवं बौने आम

किसड़ी की नर्सरी में तैयार हो रहे मीठे, रसीले एवं बौने आम

 

By. Karuna Sagar

सरायपाली। अंचल वासियों को मीठे, रसीले, कम समय में पकने वाले आम खिलाने के लिए ग्राम किसड़ी में स्थित नर्सरी में आम के पौधे तैयार किये जा रहे हैं. इसके अलावा नर्सरी में कई किस्म के पौधे तैयार किए जा रहे हैं।

ब्लॉक में एकमात्र उद्यानिकी संस्थान ग्राम किसड़ी के द्वारा इन दिनों क्षेत्रवासियों को कई तरह के मीठे, बौने आम के पौधे उपलब्ध करवाने के लिए ग्राफ्टेड पद्धति अपनाई जा रही है. अधिक मजबूत जड़ एवं कम ऊंचाई में अच्छे उत्पादन देने वाले आम के पौधे का ग्राफ्टिंग किया जा रहा है, जिसे तैयार होने में साल भर लगता है.

विभाग द्वारा 4 किस्म के दशहरी, बैगन पल्ली,तोता पल्ली, सिंदूरी आम तैयार किए जा रहे हैं। लगभग 10 एकड़ में फैले नर्सरी में विभाग द्वारा प्रतिवर्ष कई किस्म के पौधे तैयार किए जाते हैं, प्रतिवर्ष 1 लाख से अधिक पौधों का उत्पादन किया जाता है. शासकीय विभाग को निःशुल्क एवं आम नागरिकों को शुल्क के साथ पौधे देते हैं. वहीं सभी पौधों के लिए अलग-अलग शुल्क भी निर्धारित किया गया है।

spot_img
LETEST ARTICLES

निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर ने करनापाली स्कूल में बांटे कॉपी-पेन पिछले सत्र की उपलब्धियों पर बच्चों का किया उत्साहवर्धन,...

बसना। ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर निलेन्द्र पटेल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए ढेर सारी...

Most Popular