Monday, June 22, 2026
Homeसराईपालीवरिष्ठ शिक्षाविद् एवं समाजसेवी गोपाल सिंह नेताम का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं समाजसेवी गोपाल सिंह नेताम का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

 

वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं समाजसेवी गोपाल सिंह नेताम का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

मनकी (महासमुन्द): ग्राम मनकी निवासी वरिष्ठ शिक्षाविद्, समाजसेवी और अखिल भारतीय गोंड आदिवासी समाज अट्ठारहगढ़ के पूर्व केंद्रीय सदस्य श्री गोपाल सिंह नेताम का 24 जुलाई 2025 को 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्वर्गीय नेताम छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना जिला महासमुन्द के सलाहकार भी रहे, और सर्व छत्तीसगढ़िया समाज में उन्हें एक मृदुभाषी, मिलनसार, दूरदृष्टा एवं सनातनी धार्मिक व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता था। वे शिक्षाविद् के रूप में सेवानिवृत्त व्याख्याता रहे और समाज में शिक्षा व संस्कृति के क्षेत्र में अहम योगदान दिया।

वे अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पुत्र दुर्गासिंह नेताम स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं भूपेन्द्र सिंह नेताम शिक्षक हैं। उनके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग उपस्थित हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

spot_img
LETEST ARTICLES

निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर ने करनापाली स्कूल में बांटे कॉपी-पेन पिछले सत्र की उपलब्धियों पर बच्चों का किया उत्साहवर्धन,...

बसना। ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर निलेन्द्र पटेल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए ढेर सारी...

Most Popular