Thursday, May 7, 2026
Homeसराईपालीसरायपाली को मिला नया एसडीएम, 2023 बैच की आईएएस अनुपमा आनंद की पदस्थापना

सरायपाली को मिला नया एसडीएम, 2023 बैच की आईएएस अनुपमा आनंद की पदस्थापना

सरायपाली को मिला नया एसडीएम, 2023 बैच की आईएएस अनुपमा आनंद की पदस्थापना

आईएएस अफसरों की पदस्थापना सूची जारी, 2023 बैच के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

महासमुंद/रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 2023 बैच के चार परिवीक्षाधीन अधिकारियों की पदस्थापना सूची जारी कर दी है। ये अधिकारी हाल ही में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में फेस-2 प्रशिक्षण पूरा कर 25 जुलाई को कार्यमुक्त हुए थे।

जारी सूची के अनुसार:

🔹 अनुपमा आनंद — सहायक कलेक्टर रायपुर से स्थानांतरित कर अनुविभागीय अधिकारी (SDM), सरायपाली, जिला महासमुंद नियुक्त की गई हैं।
🔹 एम. भार्गव — सहायक कलेक्टर दुर्ग से स्थानांतरित होकर अनुविभागीय अधिकारी, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव बनाए गए हैं।
🔹 तन्मय खन्ना — सहायक कलेक्टर बिलासपुर से स्थानांतरित होकर अनुविभागीय अधिकारी, कटघोरा, जिला कोरबा बनाए गए हैं।
🔹 दुर्गा प्रसाद अधिकारी — सहायक कलेक्टर जांजगीर-चांपा से स्थानांतरित होकर अनुविभागीय अधिकारी, घरघोड़ा, जिला रायगढ़ नियुक्त किए गए हैं।

इन नियुक्तियों से संबंधित आदेश विभाग द्वारा 28 जुलाई को जारी किए गए। सरायपाली सहित संबंधित क्षेत्रों में नए अधिकारियों की पदस्थापना से प्रशासनिक गतिविधियों में नई ऊर्जा और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

spot_img
LETEST ARTICLES

बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम में NICU-PICU के लिए अनुभवी स्टाफ की भर्ती, 25 बेड की आधुनिक सुविधा

बसना, महासमुंद - बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में नवजात और बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए NICU और PICU यूनिट हेतु अनुभवी मेडिकल...

Most Popular