Thursday, May 7, 2026
Homeरायपुरउपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव 27 जुलाई को सरायपाली और बागबाहरा के दौरे पर रहेंगे...

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव 27 जुलाई को सरायपाली और बागबाहरा के दौरे पर रहेंगे विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव 27 जुलाई को सरायपाली और बागबाहरा के दौरे पर रहेंगे विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे

महासमुंद 26 जुलाई 2025//छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव 27 जुलाई 2025 को महासमुंद जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 9:30 बजे नया रायपुर अटल नगर से प्रस्थान कर सरायपाली, जिला-महासमुंद हेतु रवाना होंगे।

उपमुख्यमंत्री श्री साव दोपहर 12:00 बजे घंटेश्वरी मंदिर,सरायपाली पहुंचेंगे, मंदिर के समीप वे अटल परिसर का लोकार्पण एवं विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1:00 बजे से 1:30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा।

इसके पश्चात दोपहर 1:30 बजे उपमुख्यमंत्री श्री साव
सरायपाली में नई मंडी प्रांगण पहुंचेंगे जहां विशाल सभा को संबोधित करेंगे।तत्पश्चात दोपहर 3 बजे बागबाहरा के लिए प्रस्थान करेंगे, वे यहां
सायं 4:30 बजे से कृषि उपज मंडी परिसर, बागबाहरा में आयोजित अटल परिसर का लोकार्पण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे इसके उपरांत वे सायं 5:30 बजे बागबाहरा से प्रस्थान कर रायपुर लौटेंगे।

spot_img
LETEST ARTICLES

बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम में NICU-PICU के लिए अनुभवी स्टाफ की भर्ती, 25 बेड की आधुनिक सुविधा

बसना, महासमुंद - बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में नवजात और बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए NICU और PICU यूनिट हेतु अनुभवी मेडिकल...

Most Popular