
बसना, महासमुंद:* अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में आगामी 4 जुलाई 2026, रविवार को पेट, आंत एवं लीवर रोगों के लिए निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।
इस शिविर में रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के प्रख्यात गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट, हेपेटोलॉजिस्ट एवं एंडोस्कोपिस्ट *डॉ. साकेत अग्रवाल (MD, DNB Gastroenterology)* मरीजों की जांच करेंगे।

*इन बीमारियों का होगा इलाज:*
शिविर में पेट में छाले-घाव (अल्सर), आमाशय-अग्नाशय की बीमारी, खून की उल्टी, पेट में पानी भरना, पेट-आंत का कैंसर व टी.बी., लीवर की जटिल बीमारियां, पित्ताशय की पथरी, पीलिया, हेपेटाइटिस, फंगल इंफेक्शन, गैस-एसिडिटी जैसी समस्याओं की जांच व इलाज की सुविधा रहेगी। अस्पताल में एंडोस्कोपी एवं कोलोनोस्कोपी की सुविधा भी उपलब्ध है।
*
1. *अग्रिम पंजीयन अनिवार्य* है।
2. मरीज अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट साथ अवश्य लाएं।
3. *संपर्क*: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100
पता: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.)




