Saturday, April 25, 2026
Homeमहासमुंदरायपुर में राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षिक संप्रवाह 2025-26 का भव्य...

रायपुर में राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षिक संप्रवाह 2025-26 का भव्य आयोजन 

महासमुंद/रायपुर।  नवाचारी गतिविधियाँ समूह भारत जो देश के सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों से जुड़ा एक मात्र एवं सबसे बड़ा स्व-प्रेरित नवाचारी शिक्षक समूह है। इसके छत्तीसगढ़ टीम द्वारा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह शैक्षिक संप्रवाह 2025-26 का आयोजन 25 अप्रैल 2026 को स्वामी आत्मानंद प्रो. जे. एन. पांडेय शास. उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम उच्च. माध्य. विद्या. रायपुर (छ.ग.) में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें पूरे छ्त्तीसगढ़ राज्य से 160 शिक्षकों का सम्मान होना है. जिसमे महासमुंद जिले से 6 शिक्षक श्री सुशील प्रधान(बसना ) से श्रीमती दीपा महार ( बागबाहरा) से श्री पुष्कर पटेल ( बागबाहरा) से FLN में विशिष्ट कार्य हेतु श्री कैलाशचंद्र पटेल (सरायपाली ) से श्री अक्कीरेडी चंद्रशेखर डोरा ( महासमुंद) से श्रीमती खेमलता प्रधान ( पिथौरा) से शामिल है। साथ ही समूह मे सतत रूप से सहयोग प्रदान करने के लिए उत्तरा कुमार चौधरी को विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा। राष्ट्रीय स्तर के शिक्षको को पूर्व से ही अवार्ड डाक के माध्यम से प्रेषित किया जा चुका है। इस भव्य कार्यक्रम में अन्य राज्यों के शिक्षको की लाईव प्रस्तुति होगी जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा। इस कार्यक्रम मे अतिथि के रूप में शिक्षा विभाग के बड़े़ अधिकारी उपस्थित होंगे साथ ही छत्तीसगढ़ की एडमिन टीम व सहयोगी सहित अवार्ड के लिए चयनित शिक्षक उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समूह प्रमुख संजीव कुमार सूर्यवंशी सहित महासमुंद जिला टीम से चंद्रप्रकाश नायक, अमित कुमार उइके,रिंकल बग्गा, बलराम नेताम, मनीराम, उत्तरा कुमार चौधरी, पुष्पा पारेश्वर, खोरबाहरा सोनवानी, रहमान भाई, वीरेंद्र चौधरी आदि सहित पूरी देश भर की टीम सहयोग कर रहे है।

इस समूह से जुड़े सभी टीम मेंबर शासकीय विद्यालय मे पदस्थ शिक्षक हैं जो स्व प्रेरणा से सरकारी विद्यालय मे गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए आपस में जुड़कर अतिरिक्त प्रयास कर रहे है। ये 2017 से लगातार प्रयासरत है एवं पिछले 5 वर्षो से लगातार इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे है। इस कार्यक्रम की पूरी योजना, क्रियान्वयन, संचालन एवं समस्त व्यय इन शिक्षकों द्वारा ही किया जाता रहा है।

 

*कई चरणों के बाद हुआ सम्मान के लिए चयन* समूह प्रमुख एवं जिला टीम ने बताया कि इस सर्वप्रथम इसके लिए समूूह के आफिसियल वेबसाईट के माध्यम से नि:शुल्क आनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया।पूरे देश से 700 अधिक से सहित छत्तीसगढ़ से 400 से ज्यादा नॉमिनेशन प्राप्त हुए। इन आवेदन की अच्छे से जांज कर समूह के द्वारा गठित समिति द्वारा नामित शिक्षकों का साक्षात्कार लिया गया एवं उनके आवेदन फार्म से सबंधित से उनके कार्यो के प्रमाण में दस्तावेज मांगे गए हैं। दस्तावेजों का उच्च चयन समिति द्वारा गहनता से परीक्षण किया गया। स्थानीय टीम

के प्रमाणीकरण सहित आवश्कतानुसार क्रास इंटरव्यू के पश्चात चयन सूची जारी किया है। जिसमें ग्राउंड लेवल पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक शामिल हैं। जिनको राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान 2025-26 से सम्मानित किया जाएगा।

spot_img
LETEST ARTICLES

बसना में अब प्रतिदिन एंडोस्कोपी की सुविधा उपलब्ध, मात्र 2000 रुपये में जांच

बसना, महासमुंद* - अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में अब एंडोस्कोपी की सुविधा प्रतिदिन उपलब्ध कराई जा रही है। पेट और पाचन तंत्र...

Most Popular