Sunday, April 19, 2026
Homeमहासमुंदविशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है अग्रवाल...

विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है अग्रवाल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना

सरायपाली। फुलझर अंचल का सबसे प्रतिष्ठित सर्व सुविधायुक्त अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना चिकित्सा के क्षेत्र में दिनों दिन नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है‌। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम यहां सदैव उपलब्ध रहती हैं, जिससे यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को उच्च स्तरीय सुविधाओं का लाभ मिलता है। अग्रवाल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे महिलाओं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिए विगत 8 वर्षों से अधिक के अनुभव प्राप्त स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ भारती अग्रवाल एवं डॉ श्रद्धा चांडक उपलब्ध रहते हैं, जिसके कारण महिलाओं को नियमित प्रेगनेंसी चेकअप, सुरक्षित डिलीवरी, अल्ट्रासाउंड सुविधा, परिवार नियोजन सलाह एवं ऑपरेशन, मेनोपॉज एवं बच्चेदानी संबंधी इलाज, किशोरी व महिलाओं की संपूर्ण जांच व उपचार समय पर उपलब्ध हो जाता है। साथ ही 11000 रुपए में सिजेरियन डिलीवरी एवं 5100 में नॉर्मल डिलीवरी की सुविधा यहां महिलाओं को मिल जाती है। इसके अलावा अत्यंत गरीब एवं जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं के लिए पूरी तरह निःशुल्क डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसके लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य रूप से करने की आवश्यकता होती है।

वही आपात स्थिति में तेज और भरोसेमंद इलाज उपलब्ध हो इसके लिए क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट की टीम जिसमें डॉ रूद्र गायकवाड एमडी मेडिसिन एवं क्रिटिकल केयर, डॉ राहुल कश्यप एमडी एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर, डॉ मौना शाह एमडी एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर तथा डॉ उदय राठी डीएनबी एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर मौजूद रहते हैं।

spot_img
LETEST ARTICLES

बसना में महिलाओं के लिए 24×7 स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग शुरू, नॉर्मल डिलीवरी मात्र 5100 रुपये मे

बसना, महासमुंद* - अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य की 24x7 देखभाल की सुविधा शुरू की...

Most Popular