Monday, June 22, 2026
Homeमहासमुंदहरचरण सिंह साहनी बने ट्रांसपोर्ट चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष, प्रवीण अग्रवाल और भोजराज...

हरचरण सिंह साहनी बने ट्रांसपोर्ट चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष, प्रवीण अग्रवाल और भोजराज अग्रवाल ने दी बधाई

हरचरण सिंह साहनी बने ट्रांसपोर्ट चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष, प्रवीण अग्रवाल और भोजराज अग्रवाल ने दी बधाई

ट्रांसपोर्ट चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पद पर श्री हरचरण सिंह साहनी के चयन पर व्यापारिक समुदाय में हर्ष की लहर है। साहनी के अध्यक्ष बनने पर प्रदेशभर के व्यापारीगणों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रायपुर के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रवीण अग्रवाल ने श्री साहनी को बधाई देते हुए कहा कि उनका अनुभव संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

वहीं, चेंबर ऑफ कॉमर्स नगर इकाई सरायपाली के उपाध्यक्ष एवं ट्रक एसोसिएशन सरायपाली के उपाध्यक्ष श्री भोजराज अग्रवाल ने भी उन्हें अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में व्यापारिक हितों की रक्षा की आशा जताई।

व्यापारिक संगठनों और समाज के विभिन्न वर्गों से श्री साहनी को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। सभी को उम्मीद है कि उनका कार्यकाल ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

spot_img
LETEST ARTICLES

निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर ने करनापाली स्कूल में बांटे कॉपी-पेन पिछले सत्र की उपलब्धियों पर बच्चों का किया उत्साहवर्धन,...

बसना। ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर निलेन्द्र पटेल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए ढेर सारी...

Most Popular