Monday, June 22, 2026
Homeसराईपालीकलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सरायपाली के छुईपाली और सिंघोड़ा में छात्रावास, आंगनबाड़ी केन्द्र...

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सरायपाली के छुईपाली और सिंघोड़ा में छात्रावास, आंगनबाड़ी केन्द्र व स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, विभागीय गतिविधियों का लिया जायजा

विभागीय कार्यां की क्रियान्वयन का जायजा लेने लगातार दूरस्थ ग्रामों में दौरा किया जा रहा हैं। इसी क्रम में आज सरायपाली विकासखण्ड का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यों की जमीनी हकीकत की जांच की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री एस. आलोक, एसडीएम श्रीमती नम्रता चौबे एवं मैदानी अमला मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान सरायपाली एफसीआई गोदाम, कलेण्डा (छिबर्रा) पहुंचकर उन्होंने धान भंडारण केन्द्र का निरीक्षण किया और बारिश के मौसम को देखते हुए तिरपाल की व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम तथा भंडारण सुरक्षा पर समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सुरक्षा उपायों को समय पर पूर्ण करते हुए धान की गुणवत्ता को सुरक्षित रखा जाए।

इसके पश्चात कलेक्टर ग्राम छुईपाली स्थित बालिका छात्रावास पहुँचे। यहां छात्रावास में रह रही बालिकाओं से बातचीत कर उन्होंने पोषण, शिक्षण सामग्री, स्वास्थ्य सेवाएं एवं सुरक्षा से संबंधित सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने छात्रावास प्रबंधन को इन सुविधाओं की सतत निगरानी एवं गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत सिघोडा में कलेक्टर श्री लंगेह ने आंगनबाड़ी केन्द्र, पीएम श्री स्कूल और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र में उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, टीकाकरण की स्थिति, पोषण आहार की उपलब्धता, स्वच्छता आदि की जानकारी ली। उपस्थित सहायिका एवं कार्यकर्ताओं को नियमित रूप से बच्चों के हित में कार्य करने के निर्देश दिए।

spot_img
LETEST ARTICLES

निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर ने करनापाली स्कूल में बांटे कॉपी-पेन पिछले सत्र की उपलब्धियों पर बच्चों का किया उत्साहवर्धन,...

बसना। ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर निलेन्द्र पटेल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए ढेर सारी...

Most Popular