Saturday, June 20, 2026
HomeBlogकलेक्टर के निर्देश पर एलपीजी डीजल पेट्रोल एवं आवश्यक वस्तुओं पर रखी जाएगी निगरानी 

कलेक्टर के निर्देश पर एलपीजी डीजल पेट्रोल एवं आवश्यक वस्तुओं पर रखी जाएगी निगरानी 

महासमुन्द। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह निर्देशानुसार जिले में एलपीजी डीजल पेट्रोल एवं अन्य सर्विस आवश्यक वस्तुओं की नियमित निगरानी एवं आपूर्ति वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जाएगी।

 

पश्चिम एशिया संघर्ष की स्थिति को देखते हुए एलपीजी, डीजल पेट्रोल एवं सभी आवश्यक वस्तुओं के नियमित निगरानी एवं आपूर्ति वितरण व्यवस्था पर सतत मॉनिटरिंग हेतु खाद्य विभाग द्वारा नियंत्रण कक्ष स्थापित करते हुए श्री मनीष यादव सहायक खाद्य अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है साथ ही मॉडल अधिकारी की अध्यक्षता में विकासखंड स्तर पर राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारीगणों के नाम शामिल है।

उक्त गठित दल द्वारा पत्र में दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए जिले में घरेलू एलपीजी गैस एवं आपूर्ति अध्याय दैनिक आवश्यकता की समीक्षा किए जाने, शादी घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग एवं दुरुपयोग के संबंध में निम्न अनुसार कार्यवाही कर प्रति सप्ताह पालन प्रतिवेदन जिला कार्यालय खाद्य सुरक्षा के माध्यम से उपलब्ध करेंगे।

spot_img
LETEST ARTICLES

बसना में 18 जून को लगेगा निःशुल्क हड्डी रोग परामर्श शिविर, कोलकाता के विशेषज्ञ डॉ. वाशिफ राशिद देंगे परामर्श

बसना। हड्डी एवं जोड़ों के रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। नॉवेल्टी ट्रेडर्स एहसान भाई, बसना के सौजन्य से आगामी...

Most Popular