Wednesday, May 6, 2026
Homeमहासमुंदईद को लेकर थाना प्रभारी ने रखी मुस्लिम समाज प्रमुखों की बैठक

ईद को लेकर थाना प्रभारी ने रखी मुस्लिम समाज प्रमुखों की बैठक

जुम्मे व ईद की नमाज के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा

सरायपाली। पुलिस अधीक्षक महासमुंद एवं एसडीओपी सरायपाली ललिता मेहर के मार्गदर्शन में आगामी ईद त्यौहार को लेकर आज थाना प्रभारी नितेश सिंह ठाकुर के द्वारा स्थानीय मुस्लिम समाज प्रमुखों की एक बैठक रखी गई, जिसमें त्यौहार के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान थाना प्रभारी के साथ विशेष रूप से खाद्य निरीक्षक अविनाश सिंह भी मौजूद रहे।

बैठक में सर्वप्रथम थाना प्रभारी ने समस्त मुस्लिमजनों को ईद की अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए त्यौहार की तैयारियों पर चर्चा की। मुस्लिम समाज के अध्यक्ष शाहीद हुसैन ने जानकारी देते हुए थाना प्रभारी को बताया कि कल शुक्रवार को रमजान माह के अंतिम जुम्मे के कारण स्थानीय मस्जिद में सामाजिक जनों की काफी भीड़ रहेगी। साथ ही दोपहर से ही तैयारी शुरू हो जायेगी। अध्यक्ष सहित उपस्थित सभी समाजजनों ने संभावित भीड़ को देखते हुए पदमपुर मार्ग सहित आस-पास यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल तैनात करने का आग्रह किया। इसके अलावा ईद के दिन शनिवार को भी सुबह 9 बजे ईदगाह में नमाज पढ़े जाने की जानकारी देते हुए सभी ने शहर के प्रमुख चौक चौराहों एवं मुख्य मार्ग पर यातायात सहित अन्य व्यवस्थाओं का ध्यान रखने का आग्रह किया। इसपर थाना प्रभारी श्री ठाकुर ने भी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने का आश्वासन दिया। साथ ही त्यौहार को लेकर अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। उक्त बैठक में अब्दुल नईम लखानी, जनाब खान, शाहजहाँ खान, अख्तर मेमन, तबारक हुसैन, इरफान शेख, रफीकउल्ला खान, मो. गुलाम, इब्राहिम आदि सामाजिकजन उपस्थित थे।

spot_img
LETEST ARTICLES

बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम में NICU-PICU के लिए अनुभवी स्टाफ की भर्ती, 25 बेड की आधुनिक सुविधा

बसना, महासमुंद - बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में नवजात और बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए NICU और PICU यूनिट हेतु अनुभवी मेडिकल...

Most Popular