
*कार के अंदर 500-500 नोट का कुल 150 बंडल जुमला 75 लाख रूपये बरामद।
*वाहन में सवार व्यक्ति को नोटो के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने धारा 94 बी.एन.एस का नोटिस किया गया जारी।*

⚫*कार, मोबाईल एवं नगदी सहित जुमला जप्ती किमती 85,10,000.00 रूपये।*
टेमरी नाका में दिनांक 16.03.2026 को वाहन चेकिंग के दौरान खरियार रोड उड़िसा की ओर से आ रही सफेद रंग की होण्डा कार क्रमांक ओडी 05 पीबी 2122 को रोककर चालक नाम पता पुछने पर अपना नाम राजेन्द्र महानंद पिता बिडू महानंद उम्र 27 साल निवासी मुण्डापला थाना बेलपला जिला बलांगीर उड़िसा एवं चालक सीट के बाजू में बैठा ब्यक्ति अपना नाम महाप्रज्ञ जैन पिता खेमचंद जैन उम्र 47 साल निवासी वार्ड 02 डेली मार्केट कांटाबांजी थाना कांटाबांजी जिला बलांगीर उड़िसा का होना बतायें कार के बीच सीट में नीला रंग के बैग में रखे सामान के संबंध में पुछताछ करने पर महाप्रज्ञा जैन द्वारा सोना-चांदी खरीदी बिक्री का नगदी रकम 75 लाख रूपये को मनोहर मका एण्ड कंपनी एवं 60 ज्वेलर्स रायपुर को देने हेतु कांटाबांजी से रायपुर लेकर जाना बताया उक्त वाहन में रखे नीला रंग की बैग का तलाषी लेने पर बैग के अंदर 500-500 सौ नोट का बंडल प्रत्येक बंडल में 100-100 नोट कुल 150 बंडल जुमला 75 लाख रूपये रखे मिला। उक्त नोटों के संबंध में वैद्य कागजात पेष करने धारा 94 बी.एन.एस.एस का नोटिस तामील किया गया नोटिस में महाप्रज्ञ जैन द्वारा कोई कागजात नही होना लिखित में दिये जाने पर कार्यवाही करते हुए कुल संपत्ति कीमती 85,10,000 रूपये को जप्त किया गया है।
*नगद राशि जिनसे जब्त की गई-*
01. महाप्रज्ञ जैन पिता खेमचंद जैन उम्र 47 साल निवासी वार्ड 02 डेली मार्केट कांटाबांजी थाना कांटाबांजी जिला बलांगीर उड़िसा।
02. राजेन्द्र महानंद पिता बिडू महानंद उम्र 27 साल निवासी मुण्डापला थाना बेलपला जिला बलांगीर उड़िसा।
*जप्त संपत्ति-*
01- एक वाहन होण्डा कार ओडी 05 पीबी 2122 इस्तेमाली किमत 10 लाख रूपये।
02- 500 रूपये का कुल 150 बंडल जुमला 75 लाख रूपये।
03. एक नग मोबाईल किमत 10 हजार रूपये जुमला।
*कुल जप्त संपत्ति कीमती 85,10,000 रूपये।*




