Wednesday, June 10, 2026
Homeमहासमुंदलिफ्ट नहीं देने पर जला दी बाइक, रिपोर्ट दर्ज

लिफ्ट नहीं देने पर जला दी बाइक, रिपोर्ट दर्ज

सरायपाली। शहर के वार्ड क्रमांक 09 झिलमिला में एक युवक के साथ मारपीट करने एवं उसकी मोटरसाइकिल में आग लगाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार मुकेश प्रधान निवासी वार्ड क्रमांक 09 झिलमिला ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह कुटेला स्थित राजेश अग्रवाल के श्याम किराना स्टोर्स में काम करता है। कल 8 मार्च को दोपहर लगभग 2:30 बजे वह राजेश की मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 06 जीबी 9561 को लेकर झिलमिला में आयोजित भंडारा कार्यक्रम में प्रसाद खाने जा रहा था। जब वह पटेल टेंट हाउस के पास पहुंचा, तभी मोहल्ले का राजू सराफ मिला और उसे झिलमिला चौक तक छोड़ने के लिए कहा। मुकेश के द्वारा भूख लगने के कारण मना करने पर राजू उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने सड़क किनारे रखा पत्थर उठाकर मोटरसाइकिल पर फेंक दिया और हाथ-मुक्कों से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही राजू ने मोटरसाइकिल में माचिस लगाकर आग भी लगा दी। मुकेश वहां से किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा और घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने पिता कृपासिंधु प्रधान और चाचा हेमंत प्रधान को दी। प्रार्थी के रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 326(एफ), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।

spot_img
LETEST ARTICLES

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 120 वारंटी गिरफ्तार, सरायपाली में 9 साल पुराने स्थायी वारंट की भी तामिली

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 120 वारंटी गिरफ्तार, सरायपाली में 9 साल पुराने स्थायी वारंट की भी तामिली   महासमुन्द। जिले में अपराध नियंत्रण और फरार...

Most Popular