Monday, June 22, 2026
Homeमहासमुंदरासेयो विशेष शिविर में नशा मुक्ति व नैतिक शिक्षा

रासेयो विशेष शिविर में नशा मुक्ति व नैतिक शिक्षा

सरायपाली। डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा द्वारा डॉ मालती तिवारी रासेयो जिला संगठक, एल.एस गजपाल रासेयो समन्वयक पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर एवं प्राचार्य अनिता पटेल के मार्गदर्शन में ग्राम जोगनीपाली
में आयोजन किया जा रहा है।शिविर के चतुर्थ दिवस में बौद्धिक सत्र में श्री जन्मजय नायक उपाध्यक्ष वंदेमातरम् सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ के द्वारा स्वयंसेवकों को जीवन में नैतिक शिक्षा की महत्ता एवं वर्तमान समय में दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। श्री नायक ने कहा की स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है और नशा हमारे तन मन धन तीनों को प्रभावित करता है यह केवल स्वय़ं को ही नहीं अपितु घर परिवार, समाज को भी पतन की ओर ले जाता है,
साथ ही गांधी जी के पुण्य तिथि के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग कुटेला के आर के निषाद एवं एस खान हेल्थ सुपरवाईजर एवं कमला बाई दीवान रासेयो कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में कुष्ठ रोग निवारण एवं नशामुक्ति पर रैली निकाली गई। परियोजना कार्य के अंतर्गत गली मोहल्ले एवं तालाब घाट व परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। शाम के समय देशी खेल, जनसंपर्क एवं नशा मुक्ति अभियान रैली निकाली गई। वहीं रात्रि कालीन प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया जा रहा है।
इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक जितेन्द्र कुमार पटेल, डॉ गजानंद नायक, रमेश कुमार पटेल,आशुतोष मालवीय तथा संजय पटेल, भवानी साहू व पद्मिनी सतपथी श्रीधर सतपथी व शिविर संगठक कौशल चौधरी, जीतू साहू, धर्मेन्द्र भोई, जूली साव, यशोदा साव, योगिता प्रधान, सोमेश साव सरिता वैष्णव सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित थे।

spot_img
LETEST ARTICLES

निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर ने करनापाली स्कूल में बांटे कॉपी-पेन पिछले सत्र की उपलब्धियों पर बच्चों का किया उत्साहवर्धन,...

बसना। ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर निलेन्द्र पटेल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए ढेर सारी...

Most Popular