Monday, June 22, 2026
HomeBlogबसना: सब्जी खरीदने गए व्यक्ति की बाइक चोरी

बसना: सब्जी खरीदने गए व्यक्ति की बाइक चोरी

बसना। शहर के सगुन वस्त्रालय के बाजू में खड़ी एक मोटर सायकल को किसी अज्ञात ने चोरी कर ली।

थाना से मिली जानकारी अनुसार पद्मलोचन पटेल पिता पुनसाय पटेल उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम जमड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह 10 जनवरी के शाम करीब 04:30 बजे अपने साथी विद्याधर पटेल के साथ अपने मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 06जी क्यू 4595 से बसना बाजार आया हुआ था, मोटर सायकल को सगुन वस्त्रालय के बाजू में खड़ाकर सब्जी खरीदने बाजार चला गया था, करीब आधा घण्टा बाद वापस आकर देखा तो उसका मोटर सायकल वहां पर नही था, आसपास पता करने पर मोटर सायकल के संबंध में कोई पता नहीं चला, किसी अज्ञात ने मोटर सायकल को चोरी कर लिया है।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

spot_img
LETEST ARTICLES

निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर ने करनापाली स्कूल में बांटे कॉपी-पेन पिछले सत्र की उपलब्धियों पर बच्चों का किया उत्साहवर्धन,...

बसना। ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर निलेन्द्र पटेल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए ढेर सारी...

Most Popular