
सरायपाली। आज चन्द्रभानु पटेल ने प्यारी पोती यशिका पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अपने स्कूल के बच्चों को नेवता भोज दिया। शासकीय उच्च प्राथमिक शाला पाटसेन्द्री में आंशिक न्योता भोज दिया गया। यह भोज उच्च प्राथमिक शाला पाटसेन्द्री के प्रधान पाठक चन्द्रभानु पटेल द्वारा दिया गया ।उन्होंने अपने पुत्र मुकेश पटेल और बहू मनीषा पटेल को प्रथम पुत्री रत्न के प्राप्ति के खुशी में यह नेवता भोज दिया ।

इस नेवता भोज में समोसा ,जलेबी , मिक्चर , बिस्किट दिया गया जिसे बच्चे खाकर आनंदित हुए और उस नन्ही बच्ची के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई ।इस कार्यक्रम में कृषक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक सोमेश्वर प्रसाद नायक उच्च प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक चन्द्रभानु पटेल ,प्राथमिक प्रधान पाठक चंद्रशेखर पटेल, शिक्षक राजेंद्र कुमार निर्मलकर ,संदीप कुमार भोई और शिक्षिका सविता पटेल और अनुसूईया पटेल उपस्थित थे। न्योता भोज में कृषक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटसेन्द्री के समस्त स्टॉफ सम्मलित हुए।





