Monday, June 22, 2026
HomeBlogपौंसरा में सड़क हादसे में एक की मौत

पौंसरा में सड़क हादसे में एक की मौत

सरायपाली। ग्राम पौंसरा के पास पीछे से आ रही ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक सवार को ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार दीपक कंवर 18 नवंबर को सुबह लगभग 10 बजे अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक सीजी 22 एजी 6438 से निजी कार्य हेतु सरायपाली जा रहा था।

11:40 बजे जब वे ग्राम पौंसरा के पास पहुँचे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक एचआर 73 बी 2352 के चालक ने अपने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार ठोकर मार दी।

हादसे में दीपक कंवर के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एम्बुलेंस द्वारा शासकीय अस्पताल बसना लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

 

spot_img
LETEST ARTICLES

निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर ने करनापाली स्कूल में बांटे कॉपी-पेन पिछले सत्र की उपलब्धियों पर बच्चों का किया उत्साहवर्धन,...

बसना। ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर निलेन्द्र पटेल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए ढेर सारी...

Most Popular