Monday, March 23, 2026
Homeमहासमुंदभारत सरकार ने रेजांगला स्मारक पर जारी किया डाक टिकट अखिल भारत वर्षीय यादव...

भारत सरकार ने रेजांगला स्मारक पर जारी किया डाक टिकट अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने जताया भारत सरकार का आभार

सरायपाली। भारत सरकार के द्वारा वीर अहीरों के अमर बलिदान को नमन करते हुए अहीर धाम रेजांगला के नाम से डाक टिकट जारी किया गया है। ज्ञात हो कि 18 नवंबर 1962 को अहीर चार्ली कंपनी ने वीरता का प्रदर्शन करते हुए रेजांगला की बर्फीली चोटियों पर 1300 से अधिक चीनी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया था। मां भारती की रक्षा करते हुए ये वीर अहीर जवान अमर हो गए। उनके इसी शौर्य को नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत सरकार के द्वारा जारी इस डाक टिकट के माध्यम से शूरवीरों को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। भारत सरकार द्वारा रेजांगला स्मारक पर डाक टिकट जारी करने के लिए अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ के द्वारा भारत सरकार का आभार व्यक्त किया गया है। आभार व्यक्त करने वालों में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर एस डी यादव , प्रदेश अध्यक्ष भुनेश्वर यादव, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ नरेन्द्र कुमार यादव, संरक्षक गण मनोरथ लाल यादव, रथ राम यादव, कार्यकारी जिला अध्यक्ष डॉ पवन कुमार यादव, दिनेश कुमार यादव, राजेंद्र कुमार यादव राजू, उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष महेंद्र यादव, युवा अध्यक्ष जय यादव, तुषार यादव, ईशान यादव, कोमल यादव, अंबर यादव, मयंक यादव , रामरथ यादव ,भारत यादव, करण यादव, प्रदीप यादव, निर्मल यादव, रामलाल यादव, संजय बिहारी यादव , धनंजय यादव, राजेश यादव, बृजेश यादव, रिंकू यादव, जीतू मटारी, देवांशु यादव, मोनू यादव, लोकेश यादव, दीपक यादव, मोहन यादव, संजू यादव, प्रकाश यादव, गिरधर यादव, बबलू यादव, विक्रम यादव, शैलेंद्र यादव, नारायण यादव, योगेश यादव, दिव्य कुमार यादव, गणेश यादव ,ऋषि यादव, मुकेश यादव, हेमसागर यादव, पदमन यादव, बाला प्रसाद  यादव, चन्द्रो यादव, प्रेमसाय यादव, पिंगेलाल लाल, यादव शैलेंद्र, यादव आदि हैं।

spot_img
LETEST ARTICLES

Most Popular