Monday, June 22, 2026
Homeमहासमुंदसिप अबेकस सरायपाली के एजीसी का दूसरा राउंड संपन्न

सिप अबेकस सरायपाली के एजीसी का दूसरा राउंड संपन्न

सरायपाली। सिप अबेकस सरायपाली के नेशनल अर्थमैटिक जीनियस कॉन्टेस्ट का दूसरा राउंड के प्रतियोगिता में सरायपाली शहर के पांच स्कूल प्रतिभा पब्लिक ,केजी कॉन्वेंट, सेंट विंसेंट पल्लोटी, ईवास वुडलैंड स्कूल एवं केपी इंटरनेशनल स्कूल से राउंड वन में विनर 569 छात्रों ने हिस्सा लिया । सिप अबेकस द्वारा यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष बच्चों के अंक गणितीय संक्रियाओं को मजबूत करने के लिए विभिन्न शहरों में अर्थमैटिक जीनियस कॉन्टेस्ट का आयोजन चार राउंड में निःशुल्क किया जाता है। कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चों के लिए पांच राउंड में यह प्रतियोगिता आयोजित किया गया था।पालकों को भी अबेकस के बारे में सीप के बीडीओ पंकज पैंकरा द्वारा पीपीटी के माध्यम से विस्तार पूर्वक बताया गया,सिप अबेकस में अध्यनरत बच्चों ने अपनी योग्यता को पालकों के समक्ष दिखाते हुए अंकगणितीय संक्रिया को कुछ ही सेकंड में हल करके आश्चर्यचकित किया ।बच्चों के स्किल को देखकर पालकों ने खुशी जाहिर की तथा 70से ज्यादा पालकों ने अपने बच्चों को सिप एबेकस सरायपाली में दाखिला कराया।सिप अबेकस भारत का नंबर वन बेस्ट स्किल डेवलपमेंट कोचिंग इंस्टिट्यूट है जो बच्चों के सीखने की क्षमता, बौद्धिक विकास को बढ़ाने के साथ गणित विषय के प्रति बच्चों की रुचि जागरूक करने के लिए एजीसी प्रतियोगिता कराती है।पूरे भारत में 1000 से अधिक सेंटर एवं छत्तीसगढ़ में 12 शहरों में 22 सेंटर है l लगभग 180000 छात्र एवं 5000 से अधिक शिक्षक बच्चों को अबेकस के साथ सीखने समझने की क्षमता को मजबूत करने एवं गणित विषय को मजबूती के साथ हल करने की ट्रिक को सीखा रहे हैं।

spot_img
LETEST ARTICLES

निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर ने करनापाली स्कूल में बांटे कॉपी-पेन पिछले सत्र की उपलब्धियों पर बच्चों का किया उत्साहवर्धन,...

बसना। ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर निलेन्द्र पटेल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए ढेर सारी...

Most Popular