Monday, June 22, 2026
Homeमहासमुंदट्रैक्टर पलटने से दबकर एक की मौत

ट्रैक्टर पलटने से दबकर एक की मौत

बसना। थाना अंतर्गत कुरमाडीह से बरभांठा कच्चा मार्ग चढाव पर अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाने से वाहन अनियंत्रित होकर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार आकाश चौहान पिता बृजलाल चौहान उम्र 23 वर्ष  निवासी ग्राम कुरमाडीह ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि बुधवार को सुबह उसके पिता बृजलाल चौहान ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 06 जी डी 5895 को लेकर खेत काम करने के लिये निकला था, लगभग 07.20 बजे कुरमाडीह से बरभांठा जाने का कच्चा मार्ग में जा रहा था कि छोटी डोंगरी के पास चढाव में उसके पिता अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन पलट जाने से उसके पिता वाहन के नीचे दब गया जिससे उसके सिर, पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई थी। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना ले जाया गया।जहां डॉक्टर ने उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया।

 

spot_img
LETEST ARTICLES

निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर ने करनापाली स्कूल में बांटे कॉपी-पेन पिछले सत्र की उपलब्धियों पर बच्चों का किया उत्साहवर्धन,...

बसना। ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर निलेन्द्र पटेल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए ढेर सारी...

Most Popular