
महासमुंद/बसना। शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में शनिवार बैगलेस डे दिवस पर एफ एल एन उत्सव मनाया गया जिसमें कक्षा बालवाड़ी एवं पहली के बच्चों ने रंगोली बनाई एवं कक्षा दूसरी से पांचवी के बच्चों को 6 टीम बनाकर एफ एल एन से संबंधित थीम पर रंगोली बनाने हेतु कार्य दिया गया इनमें से सभी टीमों ने एफ एल एन के कार्यों को अपने रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित किया ।बच्चों ने अपने रंगोली में हिंदी वर्णमाला अंग्रेजी वर्णमाला संख्याओं एवं संख्याओं से संबंधित संक्रियाओं को बहुत सुंदर रंगोली के रूप में सजाया और प्रदर्शित किया ।कार्यक्रम की शोभा तब अधिक बढ़ गई जब एकलव्य एवं नवोदय विद्यालय में पढ़ रहे विद्यालय के कुछ भूतपूर्व छात्र विद्यालय आए एवं अपने छोटे भैया बहनों को पुरस्कार प्रदान किया। भूतपूर्व छात्रों ने भी एफ एल एन के थीम पर मिट्टी के दिये आदि वस्तुओं को लेकर बहुत सुंदर रंगोली बनाई। साथ ही साथ-साथ उल्लास कार्यक्रम में भाग लिए नव साक्षर पालक बंधुओं को उनका सर्टिफिकेट जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रदान किया गया ।सभी नव साक्षरों ने साक्षरता के सर्टिफिकेट को पाकर अत्यंत प्रसन्न हुए एवं उन्होंने विद्यालय परिवार को अपनी इस उपलब्धि हेतु बहुत धन्यवाद दिया ।
प्रधान पाठक गिरधारी साहू जी ने बच्चों के इस प्रकार बहुमुखी विकास हेतु नई शिक्षा नीति के तहत किए गए कार्यों की प्रशंसा की विद्यालय में पदस्थ शिक्षा वीरेंद्र कर ने भी अपने कार्यक्रम में एकलव्य एवं नवोदय में पढ़ रहे अपने सभी भूतपूर्व भैया बहनों को बहुत बधाई दी। पूरे कार्यक्रम विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका निर्मला नायक की अगुवाई में संपन्न हुआ ।ग्रामीण जनों ने भी विद्यालय में बच्चों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बहुमुखी विकास करने हेतु पूरे शाला परिवार को धन्यवाद दिया।





