Thursday, May 7, 2026
Homeमहासमुंदजिला स्तरीय रेडक्रॉस शिविर में दुर्गापाली स्कूल को दूसरा स्थान 

जिला स्तरीय रेडक्रॉस शिविर में दुर्गापाली स्कूल को दूसरा स्थान 

सरायपाली। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गापाली के विद्यार्थी, प्राचार्य निमंकर पटेल के मार्गदर्शन में शा.उ.मा.वि.-सिरपुर में आयोजित जिला स्तरीय रेडक्रॉस शिविर में सम्मिलित हुए।

प्रभारी शिक्षक रामप्रसाद यादव के नेतृत्व में 8 छात्राओं ने प्रशिक्षण स्थल पर अपना योगदान दिया,जिसके लिए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया गया,साथ ही जिला स्तरीय शिविर के सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूरे जिले में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ, शानदार प्रस्तुति के लिए प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो से सम्मानित किया गया।शिविर में चित्रलेखा पटेल ,गायत्री पटेल,रोशनी तांडी, छाया पटेल,जुहीदास,रोशनी चौह,वर्षा पटेल,विनीता यादव ने सहभागिता दी।सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्रीविशाल जोल्हे,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर, बी आर सी सी अनिल साव,विद्यालय के शिक्षकगण व पालकों ने बधाई दी है।

spot_img
LETEST ARTICLES

बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम में NICU-PICU के लिए अनुभवी स्टाफ की भर्ती, 25 बेड की आधुनिक सुविधा

बसना, महासमुंद - बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में नवजात और बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए NICU और PICU यूनिट हेतु अनुभवी मेडिकल...

Most Popular