Monday, March 23, 2026
Homeमहासमुंदपिरदा में संघ का विजयादशमी पर्व पर पथ संचलन

पिरदा में संघ का विजयादशमी पर्व पर पथ संचलन

बसना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर खण्ड पिथौरा के पिरदा मंडल में विजयादशमी उत्सव एवं पथ ‘संचलन का आयोजन हुआ। संचलन सरस्वती शिशु मंदिर पिरदा से प्रारंभ होकर ग्राम की प्रमुख गलियों से होते हुए शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा तक किया। ग्रामवासियों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का आत्मीय स्वागत किया। संचलन उपरांत शासकीय नवीन महाविद्यालय परिसर में बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि साखाराम चौधरी (गोपाल गौशाला संचालक जोगीदादर), मुख्य वक्ता ठाकुर राम यादव (संघ विभाग प्रचारक, राजिम विभाग) एवं खण्ड कार्यवाह प्रेमसागर साहू मंचासीन थे। मुख्य अतिथि साखाराम चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने 100 वर्षों के गौरवशाली इतिहास में राष्ट्रोत्थान हेतु अकल्पनीय कार्य किए हैं। समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर समाज को एक सूत्र में पिरोने में संघ का योगदान अविस्मरणीय है। “मुख्य वक्ता ठाकुर राम यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि “संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में विजयादशमी के पावन दिन कुछ युवाओं के साथ जिस संगठन का बीज बोया, जो आज वटवृक्ष बनकर विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक संगठन के रूप में खड़ा है। उनका लक्ष्य केवल संगठन बनाना नहीं था, बल्कि समाज में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और आत्मगौरव की भावना जगाना था।

उन्होंने यह दृढ़ विश्वास व्यक्त किया था कि जब समाज संगठित होगा, तभी राष्ट्र सशक्त और स्वतंत्र होगा।” कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी से शैलेश अग्रवाल एवं पिथौरा खण्ड कार्यकारिणी से टिकेंद्र साहू, कृष्ण कुमार शर्मा, भगवान दास यादव, चंद्रशेखर नायडू एवं पिरदा मण्डल के कार्यकर्त्ता भगवान अग्रवाल, ललित बेहरा, सुरेश नायक, दिलीप पटेल शामिल थे। पिरदा के साथ ही सहभागी मंडल पथरला, बम्हनी, जगदीशपुर के स्वयंसेवक, एवं अनेक गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित थे।

spot_img
LETEST ARTICLES

Most Popular