Monday, March 23, 2026
Homeमहासमुंदएआईसीसी की पर्यवेक्षक रीटा चौधरी पहुंची सरायपाली...विधायक के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत

एआईसीसी की पर्यवेक्षक रीटा चौधरी पहुंची सरायपाली…विधायक के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत

जिलाध्यक्ष चयन को लेकर कार्यकर्ताओं से की वन-टू-वन चर्चा

सरायपाली । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से जिलाध्यक्ष चयन प्रक्रिया के तहत नियुक्त पर्यवेक्षक रीटा चौधरी आज सरायपाली पहुंचीं। उनके आगमन पर विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में एआईसीसी पर्यवेक्षक रीटा चौधरी के साथ सह पर्यवेक्षक एवं पूर्व मंत्री गुरु रूद्र कुमार भी बैठक में उपस्थित रहे।

 

पर्यवेक्षकाें ने कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति और नेतृत्व चयन पर विस्तृत चर्चा की।

 

बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में वन-टू-वन संवाद किया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने अपनी राय एवं सुझाव खुलकर रखे।

 

श्रीमती रीटा चौधरी ने कहा कि कांग्रेस संगठन की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, और जिला नेतृत्व का चयन पूरी पारदर्शिता और सामूहिक सहमति से किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी एकता, अनुशासन और संगठन के प्रति निष्ठा बनाए रखने का आग्रह किया।

 

बैठक को सह पर्यवेक्षक एवं पूर्व मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने भी संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

विधायक चातुरी नंद ने कहा कि कांग्रेस एक विचार और जनभावना की पार्टी है। संगठन का हर निर्णय कार्यकर्ताओं की भावना और जनता के हित को ध्यान में रखकर लिया जाता है। उन्होंने कहा कि आज एआईसीसी पर्यवेक्षक श्रीमती रीटा चौधरी के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने का अवसर मिला, जो संगठनात्मक लोकतंत्र की सच्ची मिसाल है। हम सब मिलकर सरायपाली में कांग्रेस को और मजबूत बनाने का संकल्प लेते हैं।”

 

*जिलाध्यक्ष के दावेदार रहे मौजूद*

बैठक में जिलाध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदारों में से पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव अमरजीत चावला, सरायपाली नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अमृत लाल पटेल, युवा कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा, बागबहरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर सहित अन्य दावेदार बैठक में मौजूद रहे।

 

पत्रकारों से भी पर्यवेक्षक ने की भेंट

पर्यवेक्षक रीटा चौधरी ने नगर के पत्रकारों से भी भेंट कर चर्चा की। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार दिलीप गुप्ता, जनाब खान, रोमी सलूजा, सौरभ गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे।

 

*बैठक में ये रहे उपस्थित* 

इस अवसर पर आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहन लाल भोई, ब्लाक कांग्रेस कमेटी सरायपाली शहर अध्यक्ष आर एन आदित्य, ब्लाक कांग्रेस कमेटी सरायपाली ग्रामीण अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल, ब्लाक कांग्रेस कमेटी छूहीपाली अध्यक्ष बलराम भोई, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्वनाथ नायक, तेजराम पटेल, जनपद सदस्य घसिया सिदार, कमल अग्रवाल, रतन बंजारे, केशव चौधरी, परमानंद नायक, गोपाल अग्रवाल, जयंत चौधरी, मिथलेश अग्रवाल, विजय यादव, विधायक प्रतिनिधि डॉ बिरांची बेताल, रमेश पटेल, भरत मेश्राम, सुरेश भोई, तन्मय पंडा, दीपक साहू, अरमान हुसैन, भगत राम पटेल, सुरेंद्र वैष्णव, रूपानंद पटेल, विनय भोई, नीलांबर सोनी, विजय शंकर पटेल, सुरेश पटेल, प्रमोद ग्वाल, परशु चौहान, कन्हैया चौधरी, पद्मलोचन पटेल, दयाराम चौहान, चित्रसेन नायक, हेतराम पटेल, नीलांबर सोनी, श्रवण पटेल, सत्या भोई, विक्की वैष्णव, संजय पंडा, पिंगल गार्डिया, वाल्मीकि मेहर, भीष्मदेव पटेल, संतलाल बारीक, दीपांजलि बारीक, तीरिथ मानिकपुरी, हेमा श्रीवास, सरिता प्रधान, अनीता बांसोड़, नीलेश तिवारी, मनोज पटेल, पूरण पटेल, फार्म पटेल, सुनील नायक, रूपेश वैष्णव, मनोज चौहान, दीक्षित चंद्राकर, श्रीराम मानिकपुरी, दुर्योधन चौहान, यूंका विधानसभा अध्यक्ष पंकज बीसी, टोपचंद पटेल, निर्मल बढ़ई, अनिल पटेल, केशव अग्रवाल, मयंक यादव, जावेद खान, विवेक अग्रवाल, , भावेश पटेल, प्रखर शर्मा, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

spot_img
LETEST ARTICLES

Most Popular