Thursday, February 5, 2026
HomeBlogविधायक चातुरी नंद के प्रयासों से सरायपाली को मिली ₹140 करोड़ की ऐतिहासिक स्वीकृति

विधायक चातुरी नंद के प्रयासों से सरायपाली को मिली ₹140 करोड़ की ऐतिहासिक स्वीकृति

अमृत मिशन 2.0 के तहत नगर के समग्र विकास की योजनाओं को मिली तकनीकी मंजूरी

विधायक चातुरी नंद ने मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री और विभागीय सचिव से लगातार की थी मांग

सरायपाली। क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलने जा रही है। क्षेत्र की सक्रिय विधायक चातुरी नंद के निरंतर प्रयासों और सक्रिय पहल के परिणामस्वरूप लगभग ₹140 करोड़ की बड़ी राशि को केंद्र सरकार की अमृत मिशन 2.0 (Atal Mission for Rejuvenation and Urban Transformation) योजना के तहत स्वीकृति मिल गई है।

 

राज्य शहरी विकास अभिकरण, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह राशि सरायपाली नगर पालिका क्षेत्र के लिए तकनीकी रूप से स्वीकृत की गई है। इस स्वीकृति के साथ नगर के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और जनसुविधाओं को उन्नत बनाने की दिशा में यह सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

मीडिया को जारी प्रेस विज्ञप्ति में विधायक चातुरी नंद ने कहा: “यह स्वीकृति सरायपाली की जनता के सपनों को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। हमारा लक्ष्य है कि हर घर को स्वच्छ जल, हर गली को बेहतर सड़क और हर नागरिक को आधुनिक सुविधाएं मिले। यह राशि केवल विकास की नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है।

 

विधायक चातुरी नंद ने कहा कि सरायपाली क्षेत्र के विकास हेतु मैं लगातार सदन से लेकर सड़क की लड़ाई लड़ रही हूं जिसका नतीजा है कि एक बड़ी सौगात क्षेत्र को मिली है। विधायक नंद इसी बड़ी सफलता बताते हुए इसे जनता का श्रेय दिया।

 

विधायक ने कहा कि उनका विज़न “समृद्ध और स्मार्ट सरायपाली” का है। इस परियोजना की स्वीकृति से यह विजन अब पूरा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरायपाली को प्रदेश के मॉडल नगर के रूप में विकसित करना मेरा सपना है। हर नागरिक को बेहतर जीवन-स्तर मिले, यही मेरी प्राथमिकता है।

 

स्वीकृति मिलने से अब इन कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता

1. जल आपूर्ति प्रणाली का विस्तार — हर घर तक शुद्ध पेयजल की व्यवस्था।

2. ठोस अपशिष्ट प्रबंधन — आधुनिक डस्टबिन, ट्रेंचिंग ग्राउंड और रीसाइक्लिंग यूनिट।

 

3. नाली एवं सड़क निर्माण — वार्ड-वार्ड में जल निकासी व सड़क सुधार कार्य।

 

4. तालाबों का सौंदर्यीकरण और जल संरक्षण योजना।

 

5. शहरी हरियाली एवं पार्क विकास।

 

6. सार्वजनिक सुविधा केंद्रों और नई ड्रेनेज लाइन का निर्माण

 

राज्य शासन से मिली तकनीकी स्वीकृति

राज्य स्तरीय तकनीकी समिति की 20वीं बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुसार यह राशि मंजूर की गई है। आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि कार्यों का निष्पादन नगर पालिका परिषद सरायपाली द्वारा किया जाएगा तथा वित्तीय स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ होगी।

 

जनता में हर्ष की लहर

इस स्वीकृति के बाद सरायपाली नगर में उत्साह का माहौल है। नगर के वरिष्ठ नागरिकों, व्यापारी संगठनों, महिला समूहों और सामाजिक संस्थाओं ने विधायक चातुरी नंद को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। नगर के कमल अग्रवाल, भरत मेश्राम, पूर्व पार्षद सुरेश भोई, वर्तमान पार्षद रमीज रजा ने इसे क्षेत्र के “अब तक का सबसे बड़ा विकास पैकेज” बताया है। सभी ने एक स्वर में विधायक के प्रति आभार जताते हुए विधायक चातुरी नंद को विकास का प्रतीक बताया है।

spot_img
LETEST ARTICLES

नवागढ़ में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन

सरायपाली। संकुल स्रोत केंद्र समग्र शिक्षा टीएलएम नवागढ़ में संकुल स्तरीय (शिक्षण-अधिगम सामग्री) मेला का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। मेले में मुख्य अतिथि के...

Most Popular